बरहरुवा: बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरहरवा थाना में हुई शांति समिति की बैठक, व्हाट्सएप ग्रुप को रखें ओनली एडमिन
बरहरवा थाना परिसर में रविवार की संध्या बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बरहरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने पर्व के दौरान कहा संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती, गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया है।