लालगंज: भारतीय जनता पार्टी लालगंज नगर मंडल द्वारा प्रेमगंज में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
भारतीय जनता पार्टी लालगंज नगर मंडल द्वारा प्रेमगंज स्थित सामुदायिक भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन नगर महामंत्री हृदय शाह ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक ने कार्यकर्ताओ