भरतपुर: बिहारी जी की मूर्ति पर लगे हीरे की जांच शुरू, उप शासन सचिव पहुंचे मंदिर, दानदाता बोलीं- हीरे का बिल भी नकली
भरतपुर के किले स्थित बिहारी जी मंदिर से हीरा चोरी के मामले में आज देवस्थान विभाग के उप शासन सचिव मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने बिहारी की मूर्ति पर लगे हीरे को निकलवाकर दानदाता को दिखाया। जिसके बाद दानदाता ने कहा कि जो मैंने हीरा दान किया था वह वो हीरा नहीं है। जांच के दौरान मंदिर पर भरतपुर देवस्थान विभाग के अधिकारी, दोनों पुजारी और दानदाता को भी बुलाया गया।