शाहजहांपुर: उमराहा में सड़क चौड़ीकरण का विवाद नहीं सुलझा, ग्रामीण बोले- अधिकारियों से मिल चुके, अब मुख्यमंत्री के पास जाएंगे
शाहजहांपुर। कांट ब्लॉक के ग्राम उमराहा में मुख्य संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर विवाद बना हुआ है। बुधवार को ग्रामीण एक बार फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग सड़क के चौड़ीकरण का कार्य नहीं होने दे रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।