भानपुरा: रेवा गार्डन मार्ग से शिक्षक की TVS स्टार सिटी बाइक चोरी, चोर CCTV में कैद
नगर के रेवा गार्डन मार्ग स्थित तिवारी बाड़ी में नाहर इंटरनेशनल स्कूल में पदस्थ शिक्षक विनय जोशी की TVS स्टार सिटी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 09 MX 6934 को अज्ञात चोर रात्रि के समय चुराकर ले गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर मोटरसाइकिल ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षक विनय जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।