भादरा: कपड़े सिलवाने गई 19 वर्षीय युवती लापता, पिता ने दर्ज करवाया मामला
गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से कपड़े सिलवाने घर से निकली 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई महावीर प्रसाद को सौंपी है।