नीम चक बथानी: धरमूचक गांव से पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमू चक गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच दो दिन पूर्व मारपीट हुई थी। इस मामले में धरमू चक गांव निवासी रौशन कुमार के द्वारा नीमचक बथानी थाना में 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इस मामले के दो आरोपी अनुपी केवट और लक्की कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।