इटारसी: इटारसी के गुरुद्वारा रोड पर 100 रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या, घटना निगरानी कैमरे में कैद
इटारसी के गुरुद्वारा रोड पर मंगलवार सुबह पुलिस थाने से करीब 200 मीटर दूरी पर100 रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरुद्वारे के सामने हुई इस वारदात का CCTV फुटेज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आया है। फुटेज में बाइक पर सनी शर्मा के साथ गुलशन और विक्रम मेहरा दिखाई दे रहे हैं। विवाद के दौरान गुलशन ने विक्रम को चाकू मार दिया।