पटियाली: पटियाली में श्रीराम ने किया रावण का वध, धू-धू कर जलाया पुतला
पटियाली। कस्बे के एटा रोड स्थित श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार शाम रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दशहरा पर्व मनाया गया। श्रीराम ने दमकते बाणों से रावण का वध किया, जिसके बाद पुतला धू-धू कर जल उठा। हजारों दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के स्वरूपों का श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर स्वागत किया।