नगरी: सोलर पैनल के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति से ₹2 लाख 20 हजार की ठगी
Nagri, Dhamtari | Mar 13, 2026 मिली जानकारी के अनुसार जिले में सौर ऊर्जा योजनाओं की आड़ में ग्रामीणों को ठगने का मामला सामने आया है। ग्राम सांकरा के 79 वर्षीय बुजुर्ग मदन लाल जैन से एक कंपनी का सोलर पैनल लगवाने के नाम पर 2 लाख 20 हजार रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत कलेक्टर धमतरी से कर न्याय की गुहार लगाई है।