चित्तौड़गढ़: आंवलहेड़ा में घर के बाहर खड़ी कार का मनोहरपुरा जयपुर टोल नाका से टोल कटा, कार मालिक खाते की राशि को लेकर आशंकित
आवलहेड़ा में घर के बाहर खड़ी कर का जयपुर क्षेत्र के एक टोल नाके से टोल काटे जाने का मामला सामने आया. कार मलिक रवि राव ने बताया कि गुरुवार को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें मनोहर पूरा टोल नाके से ₹90 की टोल राशि काटे जाने की सूचना थी जबकि उनके कार पिछले 15 दिन से घर के बाहर खड़ी थी. उन्होंने इस बारे में 133 पर शिकायत भी दर्ज करवाई.