विकास भवन में ‘सेवा दिवस एवं आशीर्वाद’ थीम पर लगी योजनाओं की प्रदर्शनी
मिर्जापुर, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन परिसर में ‘सेवा दिवस एवं आशीर्वाद’ थीम पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, सुचिस्मिता मौर्या, रिंकी कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में करीब 15 विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र, टूल किट, स्मार्ट फोन, ट्राई साइकिल, चेक व अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। सफाई मित्रों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिता और खेलकूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी लोगों ने आनंद लिया।
#मिर्जापुर #सेवासंकल्पअभियान #सेवादिवस #आशीर्वाद #विकासभवन #जनकल्याणकारीयोजनाएं #TodayMirzapur
Mirzapur, Mirzapur | Sep 21, 2026