सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय से होगा जनकल्याण: नन्दी
मिर्जापुर, 21 सितंबर 2026। प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार करने, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, लीकेज की तत्काल मरम्मत तथा सड़कों को निर्धारित समय में गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय ही जनकल्याण का सबसे बड़ा मंत्र है।
#मिर्जापुर #नन्दगोपालगुप्तानन्दी #प्रभारीमंत्री #सेवासंकल्पअभियान #जनकल्याण #मिर्जापुरन्यूज #TodayMirzapur