15 साल से जर्जर सड़क, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश; 22 सितंबर से धरना-भूख हड़ताल की चेतावनी
मिर्जापुर। विकासखंड पटेहरा कला के ग्राम सभा कोटवा पांडेय की दलित बस्ती (चमार बस्ती) का संपर्क मार्ग करीब 15 वर्षों से खराब और जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के साथ आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जर्जर मार्ग की मरम्मत/निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर 2026 से डॉ. आंबेडकर पार्क के सामने धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
#मिर्जापुर #पटेहराकला #कोटवापांडेय #जर्जरसड़क #ग्रामीणसमस्या #सड़कनिर्माण #धरना #भूखहड़ताल #आईजीआरएस #TodayMirzapur