अभियोजन कार्यों की समीक्षा, सजा की दर 70% तक पहुंचाने का लक्ष्य
मिर्जापुर, 21 सितंबर 2026। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने लंबित वादों के त्वरित निस्तारण और न्यायालय में प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला उत्पीड़न, पॉक्सो, एनडीपीएस, आबकारी, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के मामलों में गवाहों की समय पर उपस्थिति और साक्ष्य प्रस्तुत कराने पर जोर दिया। पुलिस व अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय, जमानत निरस्तीकरण के प्रस्ताव समय से भेजने तथा जघन्य अपराधों में त्वरित सजा दिलाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सजा की दर 70 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
#मिर्जापुर #जिलाधिकारी #पवनकुमारगंगवार #अभियोजन #अपराध #न्याय #पॉक्सो #एनडीपीएस #गैंगस्टरएक्ट #TodayMirzapur