गिद्धौर: बज्रपात से मवेशी की मौत, पशुपालक को हुआ भारी नुकसान
Gidhaur, Chatra | May 15, 2026 गिद्धौर (चतरा) : प्रखंड क्षेत्र के चिरैयां गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरैयां गांव निवासी चमरा मुंडा का मवेशी घर के सामने एक पेड़ के पास खड़ा था। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच हुए जोरदार बज्रपात की चपेट में आने से मवेशी गं