गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में रोडवेज बस में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री, कहासुनी के बाद हुई जमकर हाथापाई; वीडियो हुआ वायरल
गोविंदगढ़ क्षेत्र मे राजस्थान-हरियाणा रोडवेज बस में सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई। बस में यात्रियों के सामने ही दोनों एक-दूसरे से उलझते रहे। घटना के दौरान किसी राहगीर ने दोनों के बीच हो रहे विवाद का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।