मोठ: मोंठ में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को जीताने की बनी रणनीति
Moth, Jhansi | Oct 18, 2026 झांसी के मोंठ में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित हुई। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत की अगुवाई में महेशचंद्र बादल के आवास पर हुई बैठक में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को जिताने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल और संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।