घाघरा: धनतेरस पर घाघरा प्रखंड मुख्यालय के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, सुबह से रौनक
Ghaghra, Gumla | Nov 6, 2026 धनतेरस पर्व को लेकर घाघरा प्रखंड मुख्यालय का बाजार पूरी तरह गुलजार हो गया है। शुक्रवार की सुबह से ही खरीदारी को लेकर बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार की विभिन्न दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है। धनतेरस के शुभ अवसर पर लोग अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।