ओरमांझी: मोराबादी मैदान में झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक आयोजित
मोराबादी मैदान में रविवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक हुई। बैठक में अपनी मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर आगामी 15 नवंबर से पहले संज्ञान लेते हुए स्थाई समाधान नहीं करती है तो आने वाले 15 नवंबर को संघ के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।