ओरमांझी: कांके रोड स्थित सीएम आवास में सीएम ने विशेष शाखा के हवलदार को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित
कांके रोड स्थित सीएम आवास में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम हेमंत सोरेन ने विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की की सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने दिलीप तिर्की को पुष्प गुच्छ, शॉल और छाता भेंट कर उनके समर्पण और निष्ठा से किए गए लंबे सेवाकाल की सराहना की।