ओरमांझी: मोरहाबादी मैदान में रावण दहन समारोह की तैयारी पूरी, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे रावण दहन
मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन समारोह की तैयारी बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पूरी कर ली गई है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन रावण दहन करेंगे। पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में साल 70 फीट ऊंचा रावण और उसके साथ कुंभकर्ण व मेघनाथ के विशाल पुतले तैयार किए गए हैं।