ओरमांझी: हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित दीपोत्सव मेले का उद्घाटन
हरमू रोड़ स्थित दिगम्बर जैन भवन में शनिवार शाम करीब चार बजे मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा के द्वारा आयोजित दिपोत्सव मेले का उद्घाटन किया गया। दो दिनों तक चलने वाले दिपोत्सव मेले उद्घाटन डॉ रेणुका ठाकुर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर महिला में कुछ न कुछ हुनर रहता है उनको सपोर्ट करने की जरूरत है।