ओरमांझी: मोरहाबादी मैदान में उपायुक्त ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
मोरहाबादी मैदान में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शत-शत नमन किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर एसएसपी राकेश रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।