भीलवाड़ा: प्रशासनिक लापरवाही पर सरकार सख्त, भीलवाड़ा CMHO डॉ. संजीव कुमार शर्मा को 'कारण बताओ नोटिस', 3 दिन में मांगा जवाब
भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक शिथिलता और आदेशों की अवहेलना के एक गंभीर मामले में भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजीव कुमार शर्मा के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। विभाग ने डॉ. शर्मा को एक आधिकारिक स्मरण पत्र (Reminder Notice) जारी कर 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर