घोड़ाडोंगरी: खारागोंदी गांव में एक व्यक्ति ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में कराया गया भर्ती
खारागोंदी गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने व्यक्ति को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार खारागोंदी गांव में हजारी धुर्वे ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।