घोड़ाडोंगरी: बांसपुर गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक व्यक्ति हुआ घायल
बांसपुर गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बांसपुर गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बांसपुर निवासी दसरथ उइके घायल हो गया।