घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में कोयला खदान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को चोरी का माल बेचते हुए किया गिरफ्तार
पाथाखेड़ा में कोयला खदान में हुई चोरी के मामले में पाथाखेड़ा पुलिस ने एक आरोपी चोरी का माल बेचते सोमवार को गिरफ्तार किया।पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव ने बताया कि पाथाखेड़ा में कोयला खदान में 8 जुलाई हुई चोरी के मामले में एक आरोपी बाबूलाल सलाम निवासी हीरापल्ला को चोरी का माल बेचते पाथाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया।