घोड़ाडोंगरी: जागड़ा गांव में एक महिला ने खाया ज़हर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
घोड़ाडोंगरी तहसील के जागड़ा गांव में एक महिला ने जहर खा लिया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान महिला दयावंती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।