घोड़ाडोंगरी: बाकुड़ गांव के पास कोल नदी में बहे बैंक कर्मी का ढाई किलोमीटर दूर मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बाकुड़ गांव के पास कोल नदी में बहे बैंककर्मी का देर रात ढाई किमी दूर शव मिला। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया है। सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि बाकुड़ गांव के पास कोल नदी में बहे बैंककर्मी ऋषभ बाघमारे का शव देर रात नदी में घटना स्थल से ढाई किमी दूर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा है।