घोड़ाडोंगरी: जुवाड़ी गांव में स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जुवाड़ी गांव में स्टेट हाइवे पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बाइक के सामने मवेशी आ जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जुवाड़ी गांव में स्टेट हाइवे पर बाइक के सामने मवेशी आ जाने से बाइक सवार रानीपुर निवासी फागु पांसे घायल हो गया।