कैलारस: कमलापुरा में पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिला सहित आधा दर्जन घायल, 5 नामजद पर मामला दर्ज
कैलारस अस्पताल पर लगभग आधा दर्जन घायलो को डायल 112 की सहायता से लाए। फरियादी रवि पुत्र बनवारी ने बताया वह अपने परिजनो के साथ घर के बाहर बैठा था, इसी दौरान गांव की धारासिंह, कल्याण, सूरज, सोनू, पवन आए, पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे, मना करने पर लाठी डंडो से मारपीट। घटना बीती रात की है। मामले पर पब्लिक एप टीम ने 6 मार्च को शाम करीब 7 बजे कब्रेज किया।