जमुई: सदर अस्पताल से लोहे की चोरी का शक, बिना नंबर पिकअप जब्त, जर्जर टंकी से पाइप और रॉड ले जाते पकड़ा गया वाहन
Jamui, Jamui | May 25, 2026 जमुई सदर अस्पताल परिसर में तोड़े गए जर्जर पीएचडी विभाग की टंकी से निकले लोहे के पाइप और रॉड को रविवार रात करीब 10 बजे एक पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर वाहन को जब्त कर लिया गया। हैरानी की बात यह रही कि पिकअप पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। मामला सामने आने के बाद सोमवार दोपहर अस्पताल के वरीय पदाधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।