झांसी: झांसी में कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू
Jhansi, Jhansi | Oct 27, 2026 झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। झांसी के बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज स्थित कोठारी हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं, जहां 27 राउंड में गिनती पूरी होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। झांसी में 10 जिलों की मतगणना की जा रही है।