भिवानी: गांव बिठ्ठन में संदिग्ध परिस्थितियों में डिग्गी में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
गांव बिठ्ठन के खेत में कृषि सिंचाई को बनी पानी की डिग्गी से बिठ्ठन वासी होशियार सिंह का शव मिला है। मृतक के बेटे ने उनके ही धर्मकांटे के साझीदार पर डूबो कर मारने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव का पंचनामा कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू के अस्पताल में भेजा गया।