भिवानी: पेयजल किल्लत से परेशान बैंक कॉलोनीवासियों ने एक्सईन के कार्यालय पर किया मटका फोड प्रदर्शन
कॉलोनीवासियो ने बताया कि बैंक कॉलोनी में पीने के पानी की सप्लाई ना होने की वजह से सूबेदार वेदपाल पिचौपा, पार्षद कर्मबीर यादव व पार्षद अजय के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य विभाग एक्सईन के कार्यालय के समक्ष मटका फोड प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों से एक्सईन ने अपने ऑफिस मे बुलाकर उनकी समस्याओं के बारे में जाना।