भिवानी: संदिग्ध परिस्थितियों में जच्चा की मौत के बाद सिविल अस्पताल में शव लेने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच हुआ हंगामा
गांव किरावड़ निवासी करीब 27 वर्षीय सविता ने सीएचसी जमालपुर में बेटी को जन्म दिया था। डिलिवरी के बाद स्वजन जच्चा और बच्चा को अपने घर ले गए। सविता की तबीयत खराब हो गई, जिसे उपचार के लिए तोशाम उप मंडल अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में चिकित्सक ने उसे नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया था।