कोटा: मरही माता मंदिर के पास देखा गया तेंदुआ, वन विभाग को दी गई सूचना
Kota, Bilaspur | Aug 12, 2025 मरही माता मंदिर के पास मंगलवार सुबह तेंदुआ देखे जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।यह इलाका पिकनिक स्पॉट व धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।जहां रोजाना हजारों लोग आते हैं।प्रत्यक्षदर्शी सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप शर्माअपने कार से गुजर रहे थे तभी अचानक तेंदुआ दिखाई दिया।उन्होंने लोगों को सतर्क रहने को कहा तथा वन विभाग को भी सूचित किया है।