चानन: मुख्य सचिव बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक, लखीसराय में डीएम सहित अन्य शामिल
सोमवार अपराह्न 5 बजे मुख्य सचिव बिहार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की. लखीसराय में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित अन्य इस बैठक में शामिल हुए. बैठक में ज्ञान भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई. इसके अलावा हीट वेव की स्थिति उत्पन्न होने पर बचाव के उपायों की समीक्षा की गई तथा इसे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.