लालगंज: सेमरी कलां गांव में सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में कराया गया खाली
लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरी कलां गांव में शनिवार करीब 11:00 बजे दिन सड़क और कास्त की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से की गई। मौके पर तहसील दीक्षा पांडे, नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा, इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह बरौधा चौकी प्रभारी संजय कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहे।