बिसवां: कंदूनी की रेडिको खेतान कंपनी पर ग्रामीणों ने यातायात बाधित करने और क्षेत्र के वातावरण को प्रभावित करने का लगाया आरोप
बिसवां के कंदूनी में स्थित रेडिको खेतान फैक्ट्री से निकलने वाली भूसी से क्षेत्र का वातावरण प्रभावित होने व सड़क पर खड़े वाहनों से आवागमन बाधित होने का आरोप कम्भरिया जगदीश पुर के ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीण विजय मिश्रा ने जनसुनवाई पोर्टल व ग्रामीण मनोज कुमार, सिद्धार्थ मिश्रा, हरिओम, विमलेश कुमार, वीरेंद्र, मोती लाल आदि ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है।