बिसवां: छरेहटी गांव में बिजली कनेक्शन न जोड़े जाने से नाराज दबंगों ने विद्युत ट्रांसफार्मर को किया क्षतिग्रस्त,
बिजली का बिल न जमा होने के कारण बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जाने से नाराज दबंगों ने विद्युत ट्रांसफ्रामर को छतिग्रस्त कर दिया जिससे गांव भर की आपूर्ति बंद हो गई। रेउसा थाना क्षेत्र में रमुवापुर कालिका सिंह के छरेहटी गांव में विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिल जमा न किए जाने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए थे।जिससे नाराज दबंगों ने ट्रांसफार्मर तोड़ दिया।