बेरीनाग: धारचूला विधायक के खिलाफ भाजपा का बेरीनाग में प्रदर्शन, पुतला फूंका
बेरीनाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धारचूला विधायक हरीश धामी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के आरोप में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने शहीद चौक पर विधायक का पुतला जलाया और नारेबाजी की। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।