काको: दक्षिणी स्थित अस्थाई डेढ़सैया पंचायत कार्यालय में राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई
दक्षिणी स्थित अस्थाई डेढ़सैया पंचायत कार्यालय में आज दिन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान पंचायत के मुखिया लालू यादव, सरपंच राघवेंद्र शर्मा, प्रखंड समन्वयक झलकदेव प्रसाद, पंचायत सचिव मनीष कुमार, समाजसेवी संजय शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।