काको: दक्षिणी में बाइक की टक्कर के बाद एक मासूम की हुई मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम
काको प्रखंड के दक्षिणी में एक बाइक की टक्कर के बाद एक मासूम की मौत हो गई जिसके बाद रात्रि करीब 8 बजे तक गुस्साए परिजनों ने शव को बीच रोड पर रखते हुए मुआवजे की मांग को लेकर जहानाबाद घोसी मुख्य मार्ग को दक्षिणी में जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के सहयोग से समझा बुझाकर जाम को हटाया गया। और शव का पोस्टमार्टम कराया गया