काको: उत्पाद विभाग की टीम ने बाजिदपुर सहित विभिन्न जगहों से शराब के मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले के एसपी अरविंद प्रताप सिंह के शरावियों एवं वरंतियों के खिलाफ सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में जहानाबाद उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के बाजीदपुर सहित विभिन्न जगहों से शराब के मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके बाद मेडिकल इत्यादि प्रक्रियाओं के बाद आगे की कार्यवाही जारी है।