चित्तौड़गढ़: पुत्रवधू को ससुराल भेजने के नाम पर पिता द्वारा 10 लाख रुपए मांगने पर गाड़ी लोहार समाज के लोग पहुंचे SP कार्यालय
पुत्रवधू को ससुराल भेजने के नाम पर पिता द्वारा 10 लाख रुपए मांगने की शिकायत लेकर गाड़ी लोहार समाज के लोग पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। समाज के पटेल मन्नालाल के नेतृत्व में बताया गया कि उनके समाज के एक युवक की शादी बिजोलिया भीलवाड़ा कराई गई जो 5 साल से 10 लाख रुपए की मांग को लेकर उनकी पुत्रवधू को नहीं भेज रहा है