भदोही: चौरी के निदुर में गैस सिलेंडर फटने से झुलसे बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
निदूर बाजार में गैस सिलेंडर फटने से झुलसे 65 वर्षीय उस्मान अली की शुक्रवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मजिदुल की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार रात खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण आग लगी, जिसे बुझाने के प्रयास में सिलेंडर फट गया।