भूपालसागर: मालीखेड़ा में चुनावी रंजिश में किसान दंपती पर जानलेवा हमला, 4 नामजद, कईयों पर FIR, गिरफ्तारी की मांग पर धरना
हरीश पालीवाल ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि भूपालसागर के मालीखेड़ा गांव में सोमवार सुबह खेत पर काम कर रहे किशनलाल और उनकी पत्नी केसर देवी पर हमले का आरोप लगा है। रिपोर्ट के अनुसार मोटरसाइकिलों पर आए लोगों ने लाठी और पत्थरों से मारपीट की। गंभीर घायल किशनलाल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने 4 नामजद और 4-5 अन्य के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया