सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में बिना बटवारा किये पारिवारिक जमीन में मकान बनाए जाने का विरोध करने से नाराज दबंगों ने एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद महिला ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।